| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 अयोध्या में राष्ट्रीय बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

अयोध्या। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, डाभासेमर, अयोध्या में नवोदय विद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बालिका हॉकी प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है।


प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से पहुंची बालिका खिलाड़ी पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रतिभाग कर रही हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर ने प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया।


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी विकसित करता है।


एसएसपी के मौके पर पहुंचने से खिलाड़ियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही बालिकाओं ने पूरे जोश के साथ अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

अयोध्या से पत्रकार फैज़ान खान  रिपोर्ट। 

जन जन की आवाज न्यूज़ 24


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज